न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : शहर में ठंड के बढ़ते प्रकोप को ले रात्रि में सड़को पर उतर गरीब, असहाय एवं रैन बसेरा में लोगों के बीच कंबल बांटे जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शहर में ठंड के बढ़ते प्रकोप को ले शुक्रवार की रात्रि में सड़को पर उतर गरीब, असहाय एवं रैन बसेरा पर पहुंच लोगों के बीच कंबल बांटे।

जिलाधिकारी ने थाना चौक, चरखा चौक, स्टेशन, जानपुल, ज्ञान बाबू चौक, गांधी चौक, छतौनी चौक, गरीब, असहाय लोगो से की वार्ता कर उनकी समस्याओं को समझा। उक्त कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया।

मौके पर जिलाधिकारी ने रैन बसेरा के रखरखाव को ले सदर अनुमंडल पदाधिकारी ,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिए। कम्बल वितरण के दरमियान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा , जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *