न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, पुनः अतिक्रमण करने वाले की अब खैर नहीं

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में शहर की विकास एवं सौंदर्यीकरण को ले जिलाधिकारी कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई.

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने शहर की सुंदरता, डिवाइडर का निर्माण ,सड़को का चौड़ीकरण, पोल सिफ्टिंग, नाले का निर्माण, हटाये गए अतिक्रमण के सरकारी जगह पर पिलरिंग पर चर्चा की गई.

आरसीडी के अभियंता कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, बुडको के अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अंचलाधिकारी को जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आरसीडी के अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही नाले का निर्माण कराएंगे.

साथ हीं आरसीडी के अभियंता को कहा कि पिलरिंग का कार्य शहर में सरकारी जमीन पर कराना सुनिश्चित करें। इसमें कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे.

जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया है कि पुनः अतिक्रमणकारियों को नोटिस करें एवं अतिक्रमण करने वालो से फाइन वसूल करे एवं कानूनी कार्रवाई करें. कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पार्किंग की जगह चिह्नित करे.

योजना क्षेत्र के सीमांकन के लिए बैठक में 20 साल के लिए आयोजना बनाने का निर्णय लिया गया. पूर्व में जो आयोजना बनाई गई थी उसकी भी समीक्षा कर लेने का निर्देश दिया है.

उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी एवं जिला सुचना जनसंपर्क पदाधिकारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *