न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : वैशाली में लोगों ने समझा लाश लेकिन जिंदा निकली महि‍ला, 12 घंटे में 10 किमी तक नदी में बहती रही

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : पटना/ बिहार :

हड्डियां जमा देने वाले इस सर्द मौसम और बर्फ हो चुकी नदी के पानी में तैरती महिला. नाव पर सवार मछुआरे किसी उसे नदी से निकालकर नाव पर लेकर आते हैं. हैरत की बात‍ थी कि महिला जिंदा थी.

हैरान कर देने वाला यह वाकया बिहार के वैशाली जिले का है. महिला गंगा नदी के बर्फ जमा देने वाले जैसे ठंडे पानी में 12 घंटे तक तैरती रही. करीब 10 किलोमीटर दूर मौत के करीब पहुंची इस महिला को मछुआरों ने जिंदा बचा लिया. महिला का नाम अनिता देवी है.

राघोपुर दियारा की रहने वाली ये महिला देर शाम गंगा नदी पर बने पीपा पुल से गुजर रही थी. चक्कर आने की वजह से ऑटो से उतरकर पीपा पुल पर बैठ गई. इतने में पैर फिसला और नदी में जा गिरी. रात भर महिला नदी में तैरती रही.

राघोपुर पीपा पुल से करीब 10 किलोमीटर दूर सुबह-सुबह मछुआरों की एक टोली ने इस महिला अनिता देवी को पानी की धारा के साथ बहते देखा और नदी से निकाला. इस पूरी घटना को मछुआरों की टोली में से एक मछुआरे ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *