न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : विवाह में वीडियोग्राफर ने वेद मंत्रोच्चारण का नहीं किया रिकार्डिंग, लड़की के बाप ने दर्ज किया केस, कहा- धार्मिक भावना को ठेस पहुंची

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

वीडियोग्राफर ने मंत्राेच्चारण की नहीं की थी रिकार्डिंग, एफआईआर दर्ज, लड़की के पिता ने कहा- इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। लड़की की शादी और 11 पंडितों का मंत्रोच्चारण। लेकिन, वीडियोग्राफर ने मंत्राेच्चारण की रिकार्डिंग नहीं की। इससे आहत लड़की के पिता ने रूपसपुर थाने में लिखित शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस वीडियोग्राफर को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। रूपसपुर के रहने वाले विजय कुमार चौधरी के मुताबिक, एलएलएम कर रही लड़की की शादी उन्होंने 9 फरवरी 2020 को मौर्या होटल से की थी।

रीति-रिवाज और वैदिक तरीके से शादी के लिए बुलाए गए थे बनारस से 11 पंडित

रीति-रिवाज और वैदिक तरीके से शादी के लिए उन्होंने बनारस से 11 पंडित बुलाए थे। शादी की सभी रस्मों की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी के लिए लखनऊ से 1.70 हजार रुपए में फोटोग्राफर को तय किया था। फोटोग्राफर के आने-जाने के लिए ट्रेन टिकट और रहने के लिए होटल की व्यवस्था की। विजय का आरोप है कि एक विशेष समुदाय के फोटोग्राफर ने सही तरीके से वीडियो रिकार्डिंग नहीं की। श्री गणेश मंत्र हटाने के साथ ही पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण को भी रिकॉर्ड नहीं किया। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण समय की तस्वीर भी नहीं खिंची।उन्होंने कई बार वीडियाेग्राफर को सही तरीके से रिकार्डिंग के लिए निर्देशित किया। लेकिन, उसका कुछ प्रभाव नहीं पड़ा है। इसकी वजह से उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची।

थानेदार बोले-पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा

रूपसपुर के थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने कहा कि इस संबंध में फोटोग्राफर से पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। यदि वह नहीं आया तो उसे हिरासत में लेने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *