न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पुलिस की नाक के नीचे शहर के मीनाबाजार में अंडा कारोबारी की गला रेतकर हत्या, शव बरामद

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सबसे व्यस्त शहर के मीना बाजार में थोक अंडा व्यवसायी की दुकान में घुस कर गला रेतकर हत्या कर दिया है। व्यव्सायी की हत्या की खबर मिलते ही मीना बाजार में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी नवीन चंद्र झा, सदर डीएसपी सहित नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुच शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।घटना नगर थाना के मीना बाजार की बतायी जा रही है।

नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार में अंडा व मुर्गी व्यव्सायी मो अनीश आलम की उसके दुकान में ही अपराधियो द्वारा गला रेत कर हत्या कर दिया गया। देर रात्रि तक घर नही पहुचने पर परिजन जब दुकान पर खोजने आए तो दुकान के अंदर खून से लतपथ शव देखकर रोने लगे। अनीश आलम शिवहर जिले के सुगिया कटसरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह छतौनी मठिया जिरात में रहकर अंडा का थोक व्यवसाय करता था।

अंडा व्यवसायी का शव दुकान में मिलने की सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी सहित नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *