न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : आई एल गुप्ता फिल्म्स बैनर के तले कल्लू की दुल्हनिया का भव्य मुहूर्त के बाद पडरौना- कुशीनगर में शूटिंग शुरू

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : कल्लू की दुल्हनिया का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू पडरौना कुशीनगर मे

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पडरौना- कुशीनगर/ उत्तरप्रदेश :

आई एल गुप्ता फिल्म्स बैनर के तले निर्मित की जा रही अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर भोजपुरी फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” का भव्य मुहूर्त करके पडरौना, कुशीनगर में शूटिंग शुरू की गई है। केन्द्रीय भूमिका में सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और साथ में सात नायिकाएं निधि झा, मणि भट्टाचार्य, पूनम दूबे, सोनालिका प्रसाद, प्रिति ध्यानी, ज़ोया खान, अहाना भारद्वाज हैं। उनकी केमेस्ट्री काफी रोमांचक है, जोकि दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड होगा। इस फिल्म की कहानी में काफी ट्विस्ट है, जिसे देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन होने वाला है।

कई हिट फिल्मों की सफल मेकिंग कर चुके फ़िल्म निर्देशक चन्दन उपाध्याय इस फिल्म का कुशल निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में गीत संगीत भी काफी मधुर बनाया गया है। इसके पहले मुंबई में इस फिल्म का गीत रिकॉर्डिंग करके म्यूजिकल मुहूर्त किया गया था और अब इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर कुशीनगर के पडरौना के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रों में की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि उम्दा तकनीकी और बेहतरीन मेकिंग के साथ बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म कल्लू की दुल्हनियाँ की निर्मात्री सरिता देवी मुकेश गुप्ता हैं। सह निर्मात्री खुशी अभिषेक ठाकुर हैं। इस फिल्म के निर्देशक चन्दन उपाध्याय हैं।

मुकेश गुप्ता कृत आई एल गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फ़िल्म सम्पूर्ण पारिवारिक व फुल इंटरटेनमेन्ट से भरपूर है। उक्त बैनर तले पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है, जोकि बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता का परचम लहराया है।

भोजपुरी फिल्म कल्लू की दुल्हनिया के संगीतकार ओम झा हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव, कला राम विश्वकर्मा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर सुधीर यादव, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। विशेष सहयोग होटल शिवराम पैलेस के मनीष जायसवाल मन्टू का है।

इस फिल्म में मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा, मणि भट्टाचार्य, पूनम दूबे, सोनालिका प्रसाद, प्रिति ध्यानी, ज़ोया खान, अहाना भारद्वाज, मनोज द्विवेदी, संजय पांडेय, संजय वर्मा, रोहित सिंह मटरू, किरण यादव जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि फिल्म का टाईटल और सात हिरोइनों का नाम देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह काफी इंट्रेस्टिंग मूवी होगी। कल्लू के फैन्स के लिए यह फिल्म कुछ अलग लेवल की होगी जिसमें गीत संगीत का तड़का तो होगा ही क्योंकि अरविन्द अकेला कल्लू अपनी आवाज़ में कई गीत गाये हैं। जोकि उनके फैंस के लिए खुशी बात है।

हमेशा कुछ नया और अलग तरह की फ़िल्म बनाने वाले फिल्म मेकर मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म कल्लू की दुल्हनियाँ काफी अलग जोनर की फिल्म है। जिसे हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माण में पूरी टीम बहुत सहयोग कर रही है। फ़िल्म सभी कलाकर भी बहुत सपोर्ट कर रहे हैं। यह फ़िल्म दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिग है।

फ़िल्म के निर्देशक चन्दन उपाध्याय ने कहा कि यह फिल्म 2021 की सबसे बड़ी फ़िल्म होगी। इस फिल्म की टेकिंग मेकिंग काफी हटकर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *