न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : बिहार में जंगलराज, जज भी सुरक्षित नही, कोर्ट से घर लौट रहे जज की कार पर फायरिंग, चालक ने गाड़ी भगा थाने ले जाकर बचाई जान

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

नालंदा बाइक पर सवार थे तीन अपराधी, पहले कार में मारी ठोकर, फिर किया पथराव। हिलसा व्यवहार न्यायालय के जज की कार पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार की शाम सूर्य मंदिर तालाब के पास हमला कर दिया। बदमाश, वाहन पर रोड़ेबाजी करते हुए फायरिंग करने लगे। हालांकि, चालक की तत्परता से जज बच गए। फायरिंग के दौरान चालक वाहन भगाकर थाना पहुंच गया।

सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मौके से एक खोखा मिला। बदमाशों के पास हथियार सुनियोजित हमले की ओर इशारा कर रहे हैं। एडीजे वन जय किशोर दुबे शाम करीब 5 बजे कोर्ट से आवास जा रहे थे। उसी दौरान उनके वाहन में एक बाइक ने टक्कर मार दी। कार चालक ने बाइक सवारों को ठीक से वाहन चलाने को कहा। इस बात पर बाइक सवार उलझ गए। रोड़ेबाजी कर वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। इसके बाद बदमाश हथियार निकाल फायरिंग करने लगे।

पटना सेंट्रल रेंज के आईजी संजय सिंह ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। नालंदा के एडिशनल एसपी अजय कुमार से 24 घंटे के अंदर घटना की जांच करने के बाद पूरी रिपोर्ट मांगी है। कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *