न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों द्वारा नगर विधायक प्रमोद कुमार का अभिनंदन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

नगर परिषद के सभागार में मुख्य पार्षद अंजू देवी एवं उपमुख्य पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को एक समारोह के दौरान पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने नगर विधायक प्रमोद कुमार का अभिनंदन किया। इस क्रम में विधायक श्री कुमार को शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

स्वागत के बाद विधायक ने पार्षदों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पूरे शहर की ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने, नालों पर लगे अतिक्रमण को हटवाने, जल, जीवन व हरियाली के तहत कुंआ एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पार्षदों से उनकी समस्याएं भी सूनी।

मौके पर गुलरेज शहजाद, मदनमोहन सिंह, प्रयाग सहनी, राजा खान, रामयश प्रसाद, मो. कलाम, गुड्डु श्रीवास्तव, गुल्लु श्रीवास्तव, छोटू शुक्ला, सुधीर कुमार, चंदन सिंह, हरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, श्यामल कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *