न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नोट डबलिंग गिरोह का किया खुलासा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जब कल तड़के भोले भाले लोगों को ठगने वाले नोट डबलिंग गिरोह के सरगना सहित तीन अन्य लोगो को गिरफ्तर किया।

आये दिन मोतिहारी में नोट डबलिंग गिरोह के द्वारा लोगो से ठगी का लगातार धंधा जिले में परवान पर था, इसी कड़ी में कल छतौनी थाना की पुलिस को ये गुप्त सूचना मिली कि उक्त गैंग के सरगना सहित अन्य ठग बस स्टैंड में एक लग्जरी गाड़ी से घूम रहे है व लोगो की ठगने का प्रयास कर रहे है।

सूचना पर अग्रतर कारवाही करते हुए छतौनी पुलिस ने इन सभी  को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष जो कोटवा के करारिया पंचायत का अध्यक्ष था वो भी पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने एक लक्जरी कार, पिस्टल, गोली व लगभग आठ लाख नगद रुपये बरामद किया है वही पुलिस ने सादे पेपर भी भारी मात्रा में बरामद किया है जिसकी आड़ में ये लोग लोगो को चुना लगाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *