न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में 25 बिहार बटालियन एन.सी.सी. द्वारा शानदार सायकिल रैली का आयोजन, डीएम ने की हौसलाफजाई

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (संविधान दिवस) के उपलक्ष्य में 25 बिहार बटालियन एन.सी.सी. द्वारा शानदार सायकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु दीक्षित ने झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल होकर और सायकिल चला कर पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कैडेटों की हौसला अफजाई की और भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा ज़ाहिर की। कैडेटों की यह रैली राजाबाज़ार से चलकर बलुआ बाज़ार,चांदमारी चौक, जॉनपुल चौक, मीनाबाजार गांधी चौक,नगर थाना,अस्पताल होते हुए गांधी मैदान में जाकर समाप्त हुई।विदित हो कि इसके पूर्व भी कैडेटों द्वारा एक रैली और मोटरसाईकल रैली का आयोजन किया जा चुका है।

इस रैली में एम. एस.कॉलेज, एल.एन. डी.कॉलेज, एस.एन. एस.कॉलेज, एस.के. एस. वीमेंस कॉलेज,जिला स्कूल,गोपाल साह उच्च विद्यालय तथा एम. जे.के.गर्ल्स इंटर कॉलेज के कैडेटों ने सक्रिय भागीदारी की। इन कैडेटों का कुशल नेतृत्व सूबेदार हीरा बहादुर गुरुंग, नायब सूबेदार दुर्गा सिंह.बी. एच.एम.सी.बी.आले,हवलदार जस बहादुर गुरुंग,हवलदार वीर बहादुर गुरुंग,सीनियर अंदर अफसर सर्वेश कुमार,प्रीति कुमारी तथा प्रीतम कुमार ने किया। यह जानकारी कैप्टन अरुण कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *