न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : जिलाधिकारी ने प्रेस क्लब की बिल्डिंग पत्रकारों को हस्तगत कराने का दिया आदेश, प्रेस क्लब ने कहा “ऐतिहासिक फैसला”

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी 

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

*जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने पत्रकारों की मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पत्रकार भवन को तत्काल प्रभाव से खाली कराकर उसे “प्रेस क्लब मोतिहारी” को एक सप्ताह के अंदर सौंप दिया जाय। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्यालय प्रेस भवन में चल रहा है उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया निर्धारित अवधि में पूर्ण की जाय।*

आज दिनांक 28 जनवरी को “प्रेस क्लब मोतिहारी” का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल से मिला और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रेस क्लब की बिल्डिंग पत्रकारों को हस्तगत कराने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने पत्रकारों की मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पत्रकार भवन को तत्काल प्रभाव से खाली कराकर उसे “प्रेस क्लब मोतिहारी” को एक सप्ताह के अंदर सौंप दिया जाय। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्यालय प्रेस भवन में चल रहा है उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया निर्धारित अवधि में पूर्ण की जाय। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने जिलाधिकारी महोदय के इस त्वरित फैसले पर उनको साधुवाद दिया।

[metaslider id=”14718″]

जिलाधिकारी महोदय ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष को आईपीआरडी का ग्रुप एडमिन भी बना दिया ताकि जो सही मायने में पत्रकार है उनको ग्रुप में जोड़ने में कठिनाई नहीं हो। इस दौरान प्रेस क्लब और जिलाधिकारी महोदय द्वारा संयुक्त रूप से इस बात पर भी सहमति बनी कि वरिष्ठ पत्रकारों की एक कमिटी बनायी जाए जो वास्तविक रूप से सक्रिय पत्रकारों की पहचान करें, जिससे आपसी सामंजस्य कायम रखा जा सके।

इसके साथ ही यह भी सहमति बनी कि प्रत्येक महीने में एक एक कार्यशाला आयोजित की जय और उसमें नए पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के साथ सम-सामयिक विषयों एवं एथिक्स ऑफ जर्नलिज्म पर भी चर्चा हो।

[metaslider id=”15292″]

प्रेस क्लब के इस शिष्टमंडल में संजय कौशिक,राकेश कुमार, राजन दत्त द्विवेदी, नरेंद्र झा, ज्ञानेश्वर गौतम, कैलाश गुप्ता, सचिन पांडे, अविनाश कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *