न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम, सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी किया नया आदेश

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : 

ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह : नई दिल्ली 

*दिल्ली सरकार ने सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी अब घर से काम कर सकेंगे।*

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली के सरकारी और निजी कार्यालयों के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को अब वर्क फ्रॉम होम करना होगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए सोमवार को नया आदेश जारी कर दिया है। यह घोषणा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा निर्धारित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्तर 3 के तहत की गई है।

[metaslider id=”14718″]

[metaslider id=”15292″]

दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में कहा,”वायु प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP के तहत सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने का आदेश दिया है। शेष 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *