न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नई दिल्ली

ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 वायरस की फिर से बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है. WHO के मुताबिक फरवरी 2025 के मध्य से दुनियाभर में SARS-CoV-2 वायरस की गतिविधि में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. WHO के आंकड़ों के अनुसार कोविड टेस्ट में पॉजिटिविटी रेट 11% तक पहुंच गई है, जो जुलाई 2024 के बाद सबसे अधिक है.
[metaslider id=”14718″]
WHO का कहना है कि यह बढ़ोतरी विशेष रूप से ईस्टर्न मेडिटेरेनियन (पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र), साउथ-ईस्ट एशिया, वेस्टर्न पैसिफिक (पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र) के क्षेत्रों में देखी जा रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि 2025 की शुरुआत से कोरोना वैरिएंट्स के ट्रेंड में थोड़ा बदलाव आया है. LP.8.1 वैरिएंट घट रहा है. जबकि NB.1.8.1 को Variant Under Monitoring (निगरानी वैरिएंट) की श्रेणी में रखा गया है, इसके केस तेजी से बढ़ रहे हैं.

बकौल WHO मई 2025 के मध्य तक यह वैरिएंट दुनियाभर में रिपोर्ट किए गए कुल जीनोमिक सीक्वेंसेस का 10.7% बन चुका है.
[metaslider id=”15292″]
भारत में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रही है, हालांकि सरकार भी इसकी रोकथाम के लिए मुस्तैद है। उधर बिहार में भी कोरोना दस्तक दे दी है।
