न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : गिरफ्तार हुआ मोहम्मद ताहिर, मधुबनी में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इंडो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं के जवानों ने एक तस्कर को 13,800 रुपये के जाली भारतीय नोट और 6,500 नेपाली जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। जाली भारतीय नोट में 100 रुपये के 138 नोट शामिल हैं। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर के मोहम्मद ताहिर के रूप में हुई है।

एसएसबी के जवानों ने गहन चेकिंग के दौरान तस्कर मोहम्मद ताहिर के पास से 13800 जाली नोट, एक बजाज प्लेटिना बाइक, मोबाइल फोन, दो चांदी की अंगूठियां और एक घड़ी भी बरामद की है।

[metaslider id=”14718″]

एसएसबी 48वीं के कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि इंडो नेपाल सीमा खुली होने के कारण तस्कर कभी-कभी कामयाब हो जाते हैं।

हालांकि सीमा पर गश्ती काफी तेज कर दी गई है, जिस कारण जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि गिरफ्तार तस्कर को बासोपट्टी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इससे पहले भी कई तस्कर को गिरफ्तार किया जा चुका है। यहां तक अवैध रूप से सीमा के अंदर घुसने के दौरान कई विदेशी नागरिकों भी इस बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *