न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, बीजेपी ने विधायक दल की बैठक के बाद किया ऐलान

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : 

नई दिल्ली से डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ : 

दिल्ली के शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता अगली मुख्यमंत्री होंगी. वहीं प्रवेश वर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी ने बुधवार शाम को उन्हें दिल्ली सीएम एवं डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा की. श्रीमती गुप्ता शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं.

बीजेपी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को नेता चुना गया. दिल्ली की नए सीएम एवं डिप्टी सीएम के साथ उनकी कैबिनेट 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेगी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता हासिल की है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त देते हुए 70 में से 48 सीटें जीतीं. हालांकि, उसके बाद से ही दिल्ली का सीएम कौन बनेगा, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म था. बुधवार शाम सभी अटकलों पर विराम लग गया. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्‍यमंत्री होंगी. 1998 में बीजेपी ने सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था. 2025 में बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *