न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नीतीश कुमार पर कुर्सी का टुकड़ा फेंका, औरंगाबाद में समाधान यात्रा के दौरान बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★कुर्सी का टुकड़ा तेजी से सीएम की तरफ बढ़ा। वह सीएम के आगे आकर गिरा। सुरक्षाकर्मी सचेत हो गए। यह टुकड़ा किसने भेजा, उसका पता नहीं चल पाया। कुर्सी फेंके जाने की जानकारी मंच से भी दी गई, लेकिन किसने फेंका उसकी पहचान नहीं हो सकी। ड्रोन मॉनीटरिंग की स्थिति में ही फेंकने वाले की पहचान हो सकती थी, लेकिन मौके पर ड्रोन नहीं था।★

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बाल-बाल बच गए। औरंगाबाद में भीड़ से एक व्यक्ति ने उन पर टूटी हुई कुर्सी के टुकड़े से हमला कर दिया। टुकड़ा सीएम की तरफ तेजी से आया। हालांकि सीएम बच गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरे में ले लिया।

समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के कंचनपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को पंचायत भवन का उद्घाटन करना था। यहां पर उद्घाटन के बाद सीएम सुरक्षाकर्मियों के साथ जाने लगे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने मुख्यमंत्री की तरफ कुर्सी का टुकड़ा फेंका।

कुर्सी का टुकड़ा तेजी से सीएम की तरफ बढ़ा। वह सीएम के आगे आकर गिरा। सुरक्षाकर्मी सचेत हो गए। यह टुकड़ा किसने भेजा, उसका पता नहीं चल पाया।

ड्रोन नहीं होने के कारण पहचान नहीं हो सकी

कुर्सी फेंके जाने की जानकारी मंच से भी दी गई, लेकिन किसने फेंका उसकी पहचान नहीं हो सकी। ड्रोन मॉनीटरिंग की स्थिति में ही फेंकने वाले की पहचान हो सकती थी, लेकिन मौके पर ड्रोन नहीं था।

इसलिए हुई घटना

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद लोग अपनी समस्या सीएम को सुनाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे सीएम के पास नहीं जा पाए। इसी दौरान किसी ने गुस्से में आकर कुर्सी का टुकड़ा फेंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *