न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : बच्चियों को बचाने के साथ पढ़ाने और सशक्त बनाने के लिए मोतिहारी में लड़कियों का मिनी मैराथन आयोजित, सुगौली की बच्चियों ने मारी बाजी

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★इस दौड़ के आयोजन का उद्देश्य यह है कि हमलोगों को बच्चियों को बचाने के साथ पढ़ाना और सशक्त बनाना सबसे जरूरी है. इसके कई तरीके अपनाए जा सकते हैं. इसी कारण हमने बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के अलावा शारीरिक और मानसिक रुप से सशक्त बनाने की प्रक्रिया की शुरूआत की है.★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर इस मिनी मैराथन का आयोजन करवाया. यह मिनी मैराथन दौड़ को कचहरी स्थित गांधी मैदान से शुरू करने के बाद राजा बाजार से होते हुए चांदमारी चौक तक गई. उसके बाद वहीं से फिर यू टर्न होकर फिर गांधी मैदान पहुंची. जिसमें कई स्कूली बच्चियों के अलावे अन्य लड़कियों ने भी इस मिनी मैराथन में हिस्सा लिया. यह दौड़ पांच किलोमीटर की थी.

इस मौके पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा इस इवेंट का आयोजन बेटियों के लिए किया गया है. इस मैराथन में भाग ले रही बच्चियां पूरे जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस दौड़ के आयोजन का उद्देश्य यह है कि हमलोगों को बच्चियों को बचाने के साथ पढ़ाना और सशक्त बनाना सबसे जरूरी है. इसके कई तरीके अपनाए जा सकते हैं. इसी कारण हमने बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के अलावा शारीरिक और मानसिक रुप से सशक्त बनाने की प्रक्रिया की शुरूआत की है.

इस मिनी मैराथन में शामिल लड़कियों में प्रथम स्थान देवी कुमारी, आशा कुमारी द्वितीय स्थान और कुमंती कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं है. इन तीनों विजेताओं की पहचान पंडित दीनदयाल परियोजना बालिका मध्य विद्यालय सुगौली की छात्रा के रूप में की गई है. जिले के उप विकास आयुक्त समीर सौरभ ने नगद राशि एवं ट्रैकसूट देकर तीनों विजेताओं को पुरुस्कृत किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *