न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : बिहार के दरभंगा में कमला नदी पर बना लोहे का पुल टूटकर दो हिस्सों में बंटा, जान माल के नुकसान नही

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★कुशुश्वरस्थान प्रखंड के सतीघाट और राजघाट सड़क पर बना सहोरबाघाट पुल अचानक सोमवार को टूट गया. इससे आवागमन पूरी तरह ठप गया है. जानकारी के मुताबिक, बालू लदा एक ट्रक इस पुल से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान पुल टूटकर दो हिस्सों में बंट गया. ट्रक अभी भी पुल में फंसा हुआ है.★

बिहार के दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला नदी पर बना लोहे का पुल दो हिस्सों में टूट गया है. इस घटना में अभी तक किसी के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि यह पुल दरभंगा को पांच जिलों से जोड़ता था.

बताया जाता है कि कुशुश्वरस्थान प्रखंड के सतीघाट और राजघाट सड़क पर बना सहोरबाघाट पुल अचानक सोमवार को टूट गया. इससे आवागमन पूरी तरह ठप गया है. जानकारी के मुताबिक, बालू लदा एक ट्रक इस पुल से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान पुल टूटकर दो हिस्सों में बंट गया. ट्रक अभी भी पुल में फंसा हुआ है.

घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी है. ग्रामीणों की मदद से ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों की मानें तो इस पुल से होकर आसपास के कई पंचायत का आवागमन होता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *