न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : बिहार में राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे, 3 जनवरी को जेपी नड्डा तो 5 जनवरी को नीतीश एवं मलिकार्जुन खड़गे बिहार दौरे पर

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★2023 के पहले सप्ताह में देश के बड़े नेता बिहार में दौरा करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 जनवरी को बिहार दौरा पर निकल रहे हैं। संभवत: नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर से इस यात्रा को शुरू करेंगे। वही, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे 5 जनवरी को ही बिहार दौरे पर रहेंगे और 3 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। तीनों राजनेता अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं, लेकिन तीनों राजनेताओं का मकसद 2024 का लोकसभा चुनाव है।★

नए साल के साथ ही बिहार में राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गए हैं। 2023 के पहले सप्ताह में देश के बड़े नेता बिहार में दौरा करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 जनवरी को बिहार दौरा पर निकल रहे हैं। संभवत: नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर से इस यात्रा को शुरू करेंगे।

वही, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे 5 जनवरी को ही बिहार दौरे पर रहेंगे और 3 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। तीनों राजनेता अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं, लेकिन तीनों राजनेताओं का मकसद 2024 का लोकसभा चुनाव है।

नीतीश कुमार निकलेंगे बिहार दौरा पर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार दौरा पर निकल रहे हैं। 5 जनवरी से वाल्मीकि नगर से यह यात्रा शुरू होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कामकाज का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक मौके पर पहुंचकर सरकार के विकास का जायजा लेंगे। वहीं, इस बिहार यात्रा के दौरान शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि यह 14वीं बिहार यात्रा है। हालांकि इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजनीति भी साधेंगे।

राजनीतिक पंडितों की माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी राजनैतिक यात्राओं से काफी फायदा हुआ है। लोगों से संपर्क साधते हैं। लोगों से वन टू वन मिलते हैं। ऐसे में इस यात्रा का प्रभाव 2024 के लोकसभा चुनाव में पड़ेगा।

3 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक दिन के दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। 3 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पटना के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वैशाली के गरौल में राजनीतिक सभा करेंगे।

साथ ही छपरा के सोनपुर हरिहर क्षेत्र मंदिर में बाबा भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। जेपी नड्डा का ये राजनीतिक कार्यक्रम पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है। जिस तरह से बिहार में भाजपा सत्ता से बेदखल हुई है।

उसके बाद अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए भाजपा के बड़े नेता लगातार बिहार दौरा कर रहे है। कुछ महीने पहले अमित शाह सीमांचल के दौरे पर आए थे। उसके बाद अमित शाह छपरा के दौरे पर भी आए थे। एक बार जेपी नड्डा का यह दौरा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।

5 जनवरी को मिल्लकार्जुन खड़गे का बिहार दौरा

इधर, पूरे देश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस भारत जोड़ो यात्रा का बिहार चैप्टर बांका से शुरू होने वाला है। बांका के मंदार पर्वत से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। 5 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे पहुंच रहे हैं। वहां से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। पहले दिन मिल्लकार्जुन कुछ दूर तक पदयात्रा में शामिल रहेंगे।

उसके बाद इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे। यह यात्रा पहले चरण में 5 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगी जो बांका, भागलपुर ,खगड़िया तक जाएगी मिल्लकार्जुन खरगे का यह दौरा विशुद्ध रूप से राजनैतिक है। और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह यात्रा के आ जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *