न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : गृह विभाग ने बिहार में 21 IPS अफसरों का किया तबादला, कांतेश मिश्रा बनाए गए पूर्वी चंपारण के नए एसपी

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

बिहार में एक बार फिर पुलिस अधिकारियों को तबादला हुआ है. साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर शनिवार को 45 IPS के ट्रांसफर के आर्डर जारी किए गए हैं. गृह विभाग के आरक्षण शाखा ने अधिसूचना जारी किया है. जिसके मुताबिक पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लो पटना एसएसपी के पद पर बने रहेंगे. अरवल एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखे गए हैं.

प्रमोद कुमार मंडल रेल एसपी को BMP-5 का समादेष्टा बनाया गया है. आशीष भारती को गया का एसएसपी बनाया गया है. कैमूर एसपी राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का एसएसपी, सपना जी मेश्राम को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है. गोपालगंज एसपी आनंद कुमार को भागलपुर का एसएसपी, मोतिहारी के एसपी कुमार आशीष को मुजफ्फरपुर रेल एसपी के पद पर तैनात किया गया है.

भोजपुर के एसपी संजय सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता का पुलिस अधीक्षक, बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षण पटना, नवादा एसपी गौरव मंगला को सारण का एसपी, सारण एसपी संतोष कुमार को एसटीएफ का एसपी, औरंगाबाद के एसपी कांतेश मिश्रा को पूर्वी चंपारण का एसपी, मद्य निषेध एसपी विनय तिवारी को समस्तीपुर एसपी, समस्तीपुर एसपी हृदयकांत को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 2 डिहरी का समादेष्टा बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *