न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : साल की विदाई पर और कंपकंपाएगी ठंड, तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, कोहरे से राहत नहीं, कोहरे से थमी विमानों व ट्रेनों की रफ्तार

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★राजधानी को छोड़कर 21 जिलों के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पछुआ की गति में वृद्धि होते ही न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी।★

दो दिनों के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हुई है। राजधानी को छोड़कर 21 जिलों के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पछुआ की गति में वृद्धि होते ही न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी। अगले चार दिन यानी 31 दिसंबर के पूर्वानुमान में बताया गया है कि ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से ठंड बढ़ने, हवा में अधिक नमी एवं लगातार पछिया हवा चलने से उत्तर बिहार के जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है। आसमान में हल्के बादल एवं मौसम शुष्क रहेगा। खासकर 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में कोहरा छाए रहा। राजधानी में सुबह के समय दृश्यता एक हजार तो पूर्णिया में छह सौ मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण विमान व यातायात सेवा प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में नमी युक्त हवा का प्रवाह व पछुआ की गति कम होने के कारण दक्षिण पूर्व भागों के हल्की बािरश हुई।

कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार

घने कोहरे का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। विमानों व ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर पड़ रहा है। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से पटना पहुंचीं। दर्जन भर विमानों पर भी घने कोहरे का असर देखने को मिला।

विलंब से आने वाले विमान 

विलंब (मिनट में)

एसजी8721 25

यूके 717 20

6ई 6719 20

6ई 2769 24

जी8 274 25

6ई 2373 20

जी8 143 60

जी8 351 45

एसजी 757 100

6ई 6917 35

एसजी 480 245

6ई 214 65

जी8 131 30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *