न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : बीएसएससी पेपर लीक का तार मोतिहारी से जुड़ा, जांच शुरू होते ही एक्शन में आर्थिक अपराध इकाई, शांतिनिकेतन स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★बीएसएससी परीक्षा 2022 में पेपर लीक का मामला सामने आया था. जिसका तार मोतिहारी से जुड़ा होने का मामला सामने आया है. प्रश्नपत्र जांच की जिम्मेवारी मिलने के बाद ईओयू की टीम का एक्शन शुरू हो गया है. वैज्ञानिक आधार पर की गई जांच में पेपर लीक तार मोतिहारी से जुड़ता दिख रहा है. उसके बाद ईओयू की टीम मोतिहारी आई और कई लोगों से पूछताछ की. साथ हीं रात में ही ईओयू ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर एक निजी विद्यालय शांतिनिकेतन स्कूल के शिक्षक सचिन्द्र नाथ ज्योति को गिरफ्तार कर पटना ले गई.★

बीएसएससी पेपर लीक का तार मोतिहारी से जुड़ा हुआ है. इस मामले में EOU की टीम ने मोतिहारी से शांतिनिकेतन स्कूल के शिक्षक सचिन्द्र नाथ ज्योति को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. जिसे पूछताछ के लिए पटना ले गई है. वहीं टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है. इसकी जानकारी मोतिहारी एसपी आशीष कुमार ने दी.

उन्होंने कहा कि बीएसएससी परीक्षा 2022 में पेपर लीक का मामला सामने आया था. जिसका तार मोतिहारी से जुड़ा होने का मामला सामने आया है. प्रश्नपत्र जांच की जिम्मेवारी मिलने के बाद ईओयू की टीम का एक्शन शुरू हो गया है. वैज्ञानिक आधार पर की गई जांच में पेपर लीक तार मोतिहारी से जुड़ता दिख रहा है. उसके बाद ईओयू की टीम मोतिहारी आई और कई लोगों से पूछताछ की. साथ हीं रात में ही ईओयू ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर एक निजी विद्यालय शांतिनिकेतन स्कूल के शिक्षक सचिन्द्र नाथ ज्योति को गिरफ्तार कर पटना ले गई.

एसपी ने बताया कि जिस शांतिनिकेतन स्कूल के शिक्षक को गिफ्तार किया गया है. उस निजी विद्यालय में भी बीएसएससी का परीक्षा केंद्र बनाया गया था. जहां से एक परीक्षार्थी द्वारा प्रश्नपत्र वायरल किए जाने की संभावना है. जिस कमरा में वह परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था. उस कमरा में इन्विजिलेटर के पद पर तैनात शिक्षक को ईओयू ने गिरफ्तार कर लिया. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

कहते हैं एसपी, मोतिहारी

“ईओयू की टीम आई थी. बीती रात कई जगहो पर छापेमारी की गई है. एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए ईओयू की टीम गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है. प्रथम दृष्टया जांच में मोतिहारी के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र लीक होने की बात सामने आई है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *