न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी में बड़ा हादसा, ईंट भट्टा चिमनी में आग लगने से विस्फोट, 7 की मौत, 10 घायल की पुष्टि डीएम ने की,कई दबे होने की आशंका

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★ईंट भट्टा चिमनी में आग लगने से विस्फोट हो गया. जिसमें अबतक 5 मजदूरों की मौत हो चुकी है. कई मजदूर चिमनी में दबे हुए हैं. जिनको निकालने का काम चल रहा है. पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. साथ हीं 15 लोग जीवित निकाले गए हैं. जिन्हें जख्मी हालत में रक्सौल के एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है.★

मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है. ईंट भट्टा चिमनी में आग लगने से विस्फोट हो गया. जिसमें अबतक 5 मजदूरों की मौत हो चुकी है. कई मजदूर चिमनी में दबे हुए हैं. जिनको निकालने का काम चल रहा है.यह हादसा रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हुआ.

नगीरगिर में ईंट भट्ठा का चिमनी टूट कर गिरने से उसमे कई मजदूर दब गए. पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. साथ हीं 15 लोग जीवित निकाले गए हैं. जिन्हें जख्मी हालत में रक्सौल के एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है.जानकारी के अनुसार, अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. जिनमें कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *