न्यूज़ टुडे अपडेट : पत्रकार कैलाश गुप्ता बने एन्टी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बिहार डायरेक्टर, कहा भ्रष्टाचारियों पर कसी जाएगी लगाम

न्यूज़ टुडे अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों पर रोकथाम करने वाली भारत की नंबर वन, लार्जेस्ट व सशक्त ऑर्गनाइजेशन एन्टी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नेशनल हेड नरेंद्र अरोड़ा ने मोतिहारी के कैलाश गुप्ता को बिहार प्रदेश के डायरेक्टर के पद नियुक्त किया है। श्री गुप्ता के नियुक्ति पर जहां हजारों शुभचिंतकों ने बधाई दी है वही पूर्व से श्री गुप्ता द्वारा भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान व पुनः एन्टी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया जैसे सशक्त ऑर्गनाइजेशन से जुड़ने पर भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गई है। श्री गुप्ता ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया जो पूरे भारत में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए काम करती है।

एंटी-करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया उन लोगों की मदद करने वाला एक संगठन है जो भ्रष्टाचार के शिकार हो जाते हैं। फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य है प्रभावी शासन, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता के लिए इस गंभीर बाधा को दूर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, सरकारों और निजी क्षेत्र में भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित करना। नौकरशाही भ्रष्टाचार, सार्वजनिक धन गबन, धोखाधड़ी खरीद प्रथाओं को नियंत्रित करने और हटाने के लिए लोक सेवकों के बीच भ्रष्टाचार की बुराई को रोकना और बेईमान सरकारी सेवकों के खिलाफ कार्रवाई करके सरकारी राजस्व के रिसाव को रोकना है जो मेल प्रथाओं और भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *