
न्यूज़ टुडे अपडेट :
ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :
★बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं बाबूजी जगजीवनराम के बताए मार्गो पर चलना चाहिए। डॉक्टर सुमनाक्षर ने कहा कि केंद्रीय सरकार सम्मेलन में आने जाने हेतु जो रेलवे कंसेशन 60% छूट मिलती थी उसे 2014 से समाप्त करते हुए और अन्य अधिकारों को भी दलित जातियों को वंचित कर दिया है। विभागों को निजीकरण करने से आरक्षण समाप्ति के कगार पर है।★
भारतीय दलित साहित्य अकादमी, दिल्ली का 38 वाँ राष्ट्रीय दलित साहित्यकार का सम्मेलन आयोजित किया गया। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के सभी भाषाओं के दलित उत्थान में जुटे दलित साहित्यकार पत्रकार समाजसेवी आदि के बीच भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मान्यवर संघप्रिय गौतम एवं डॉ सत्यनारायण जटिया , पूर्व मंत्री बबनराव घोपाल, कई विश्वविद्यालयों के उप कुलपति इत्यादि के बीच संपन्न हो गया।
इस आशय की जानकारी देते हुए अकादमी के बिहार प्रांतीय अध्यक्ष श्री जागाराम शास्त्री ने बताया कि अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर सोहनपाल सुमनाक्षर ने अध्यक्ष के रूप में कहा कि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं बाबूजी जगजीवनराम के बताए मार्गो पर चलना चाहिए। डॉक्टर सुमनाक्षर ने कहा कि केंद्रीय सरकार सम्मेलन में आने जाने हेतु जो रेलवे कंसेशन 60% छूट मिलती थी उसे 2014 से समाप्त करते हुए और अन्य अधिकारों को भी दलित जातियों को वंचित कर दिया है। विभागों को निजीकरण करने से आरक्षण समाप्ति के कगार पर है।
डॉक्टर सुमनाक्षर ने बिहार के साथ साथ बिहार के प्रतिनिधियों को डॉक्टर अंबेडकर विशिष्ट सेवा पुरस्कार एवं राष्ट्रीय सम्मान दिया। श्री शास्त्री ने बताया कि डॉ अंबेडकर विशेष सेवा राष्ट्रीय पुरस्कार पूर्व प्राचार्य शशिकला, चंद्रिका राम प्रधान शिक्षक, डॉ रौशान कुमार सिंह, रामवृक्ष चकपुरी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया।
वहीं फैलोशिप पुरस्कार रूप में फिल्म निर्देशक डा. राजेश अस्थाना, डा. कुमकुम कुमारी, नंदलाल ठाकुर, अमित कुमार कवि, अविनाश कुमार, देवेंद्र चौधरी, कृष्ण मोहन पांडेय, अशोक हाजरा, रवि भूषण शर्मा, अरविंद कुमार, मुरारी शरण, माया कृति, मुद्रिका राम, राजेंद्र कुमार, सरवन राम, राजा राम प्रशांत प्रसाद, मनोज कुमार प्रसाद, सुनील राम इत्यादि को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर समाजसेवियों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में ब्रज किशोर सिंह पूर्व मंत्री, राजेंद्र राम पूर्व विधायक, पूर्व प्रमुख सजावल राम, इंजीनियर अजय आजाद, मनोज कुमार अकेला, अमेरिका राम, अलीशा सिन्हा, हीरामूनी पासवान, राम सेवक राम, सुकृत राम , चतुर्भुज बैठा, भोला प्रसाद यादव, मनीष कुमार, संतोष कुमार उर्फ बबलू, अभिषेक कुमार, दिनेश केसरी, इंजीनियर अभिषेक कुमार, रामप्रवेश कुमार, बैद्यनाथ प्रसाद, राबरी उर्फ मोनिका, सुनील सिंह कुशवाहाँ, इत्यादि ने बधाई दी है।