न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : 51 साल की उम्र में तीसरी प्यारी सी बेटी के पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी संग अस्पताल से तस्वीर शेयर कर साझा की खुशखबरी

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★अभिनेता 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। साल 2012 में दोनों ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और साल 2020 में पहली बेटी सान्विका के माता-पिता बने। अब उनके घर में तीसरी बार बेटी का आगमन हुआ है।★

भोजपुरी अभिनेता, गायक और राजनेता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से खुशियों की किलकारी गूंजी है। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने अस्पताल से पत्नी सुरभि के साथ फोटो शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

लक्ष्मी के बात हुआ सरस्वती का आगमन

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा- “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है…आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है…उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे…सुरभि-मनोज तिवारी”।

51 की उम्र में तीसरी बार बने पिता

मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले पत्नी की गोद भराई की वीडियो साझा की थी। अभिनेता 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। साल 2012 में दोनों ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और साल 2020 में पहली बेटी सान्विका के माता-पिता बने। अब उनके घर में तीसरी बार बेटी का आगमन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *