न्यूज़ टुडे अपडेट : चार दिवसीय चम्पारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव का आयोजन आगामी एक मार्च से, आयोजन समिति के पुनः अध्यक्ष बने प्रकाश अस्थाना

न्यूज़ टुडे अपडेट : मोतिहारी/बिहार

★उक्त आयोजन में प्रख्यात नाटककार हृषिकेश सुलभ, संगीत-नाटक अकादमी सदस्य आशीष मिश्र, राष्ट्रीय पुरस्कर से सम्मानित फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम की सहभगिता सुनिश्चित है। इनके अतिरिक्त प्रख्यात सिने अभिनेत्री दीप्ति नवल, सिने अभिनेता मनोज वाजपेयी एवं आशुतोष राणा के अतरिक्त अन्य स्वनाम धन्य नाटककारों एवं सिने अभिनेताओं एवं निर्देशकों से संपर्क साधा जा रहा है। जिनके नामों की घोषणा शीघ्र की जायेगी★

कला-संस्कृति, साहित्य एवं सिनेमा निर्माण के लिए समर्पित संस्था “रोशनाई” के तत्वावधान में चार दिवसीय चम्पारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव का आयोजन अगले वर्ष मार्च में निर्धारित किया गया है। आज सीएम मेमोरियल स्कूल में आयोजित बैठक में 01 से 04 मार्च तक उक्त आयोजन का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर आज आयोजन समिति का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से प्रकाश अस्थाना को अध्यक्ष, देवप्रिय मुखर्जी, मोहिब्बुल हक, रंजीत कुमार, रवीश मिश्र एवं अभय अनंत को उपाध्यक्ष, गुलरेज शहजाद को महासचिव, साजिद रज़ा, जलज कुमार अनुपम, डॉ०विवेक गौरव, उत्तम मिश्रा एवं अलीशा सिन्हा को सचिव, इवलिन विनय को कोषाध्यक्ष, अनिल वर्मा को संयोजक, अजय आजाद एवं पवन पुनीत चौधरी को सह संयोजक, अरुण तिवारी, अंजनी अशेष एवं सचिन पाण्डेय को मीडिया प्रभारी, अजय गुप्ता को पीआरओ मनोनीत किया गया।

इनके अतिरिक्त चालीस लोगों को आयोजन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। उक्त आयोजन में प्रख्यात नाटककार हृषिकेश सुलभ, संगीत-नाटक अकादमी सदस्य आशीष मिश्र, राष्ट्रीय पुरस्कर से सम्मानित फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम की सहभगिता सुनिश्चित है। इनके अतिरिक्त प्रख्यात सिने अभिनेत्री दीप्ति नवल, सिने अभिनेता मनोज वाजपेयी एवं आशुतोष राणा के अतरिक्त अन्य स्वनाम धन्य नाटककारों एवं सिने अभिनेताओं एवं निर्देशकों से संपर्क साधा जा रहा है। जिनके नामों की घोषणा शीघ्र की जायेगी।

बता दें कि वर्ष 2019 में चंपारण रंग एवं लघु फिल्मोत्सव का आयोजन नगर भवन में किया गया था। जिसमें आरम्भ, मंगलामुखी और रोटी नामक नाटकों का प्रदर्शन और लघु फिल्मों का प्रदर्शन हुआ था। कार्यक्रम में थियेटर और सिनेमा के चर्चित नामों में अखिलेन्द्र मिश्रा, विनीत कुमार, सत्यकाम आनंद, फ़िल्म समीक्षक डॉ० मुन्ना पाण्डेय की सहभागिता हुई थी। मौके पर प्रकाश अस्थाना, अनिल वर्मा, इवलिन विनय, रंजीत कुमार, अभय अनंत, अजय आजाद, गुलरेज शहजाद, पवन पुनीत चौधरी एवं अलीशा सिन्हा उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *