न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 दिसंबर एवं 28 दिसंबर को मतदान और 30 दिसंबर को होगी मतगणना

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : 

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★पहले चरण में 18 दिसंबर को मतदान होगा, और 20 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 28 दिसंबर को मतदान होगा और 30 दिसंबर को मतगणना होगी★

बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। यह चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 18 दिसंबर को मतदान होगा, और 20 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 28 दिसंबर को मतदान होगा और 30 दिसंबर को मतगणना होगी।

बता दें कि बिहार में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में 10 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को ही होने वाले थे, लेकिन इस में चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव स्थगित कर दिया था। फिर बाद में बिहार सरकार ने एक बार फिर पटना हाईकोर्ट में पुर्नविचार याचिका दयर कर अति पिछड़ा आयोग बनाने की बात कही थी।

बिहार सरकरा ने निकाय चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर एक डेडिकेटेड कमीशन बनाया और इस कमीशन को जल्द सर्वे कर सरकार को रिपोर्ट सौंपने को कहा। कमीशन ने बिहार सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद बिहार सरकार ने चुनाव का ऐलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *