न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : प्रशासनिक लापरवाही से बिहार के पूर्वी चम्पारण में टूटा सोमवती नदी का बांध, कल्याणपुर प्रखंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : कल्याणपुर- मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

लगातार बारिश व नेपाल से पानी छोड़े जाने के साथ ही पूर्वी चंपारण जिला में बाढ़ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. अब छोटी-छोटी नदियां भी उफान मारने लगी हैं. कल्याणपुर प्रखंड से होकर गुजरने वाली गंडक नदी की सहायक नदी सोमवती का बांध पानी के अत्यधिक दबाव से टूट गया है.

प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत स्थित कोन्हिया गांव से समीप सोमवती नदी का बांध करीब 20 फीट तक टूट गया है, जिस कारण नदी का पानी तेजी से बस्ती की ओर बढ़ रहा है. हालांकि, स्थानीय ग्रामीण अपने स्तर से क्षतिग्रस्त बांध का मरम्मत करने में जुटे हैं.

बताया जाता है कि कोन्हिया गांव के समीप सोमवती नदी का बांध काफी जर्जर था, जिसकी जानकारी मुखिया पूनम देवी ने एक वर्ष पूर्व ही अंचलाधिकारी समेत जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों को दी थी. साथ ही बांध की मरम्मत कराने की मांग भी की थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया. इस कारण मुखिया ने खुद के निजी खर्च पर बांध का मरम्मत कराया था. बावजूद इसके पदाधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण सोमवती नदी के बांध का सुदृढ़ीकरण ठीक ढंग से नहीं हो सका और सोमवती नदी के पानी के दबाव से बांध टूट गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *