न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर सिकराहना, लालबकैया, नदी में बाढ़ की स्थिति, क्षतिग्रस्त सड़कों NH 28A और B की स्थिति एवं धान की बीचड़ा फसल क्षति का किया अवलोकन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निदेश के आलोक में आज सचिव परिवहन विभाग, सह विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग, संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने निदेशक कृषि विभाग, आदेश तितरमारे, जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, कुन्दन कुमार एवं अधीक्षण अभियंता सिकराहना बाढ़ प्रमंडल, मोतिहारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतिहारी, बंजरिया, सुगौली, मधुबन, पताही, चिरैया, रामगढवा, छौडादानो, तेतरिया प्रखण्डो का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान मुख्य रूप से सिकराहना, लालबकैया, नदी में बाढ़ की स्थिति क्षतिग्रस्त सड़कों NH 28A और B की स्थिति एवं फसल क्षति (धान की बीचड़ा) का अवलोकन किया।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित कुल पंचायतों की संख्या 61 है जिसमें 144 गाँव सम्मलित है तथा कुल 612899 जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 6536 व्यक्तियों को निष्क्रमित किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 13606 पोलीथीन शीट वितरित किया गया है।

बाढ़ प्रभावित प्रखण्ड बंजरिया में चार सुगौली में दो, मोतिहारी में दो, तेतरिया में दो, मधुबन में एक, फेनहारा में एक कुल 12 मोटर वोट चलाया जा रहा है तथा 67 नाव चलाया जा रहा है जिसमें 6 सरकारी एवं 61 निजी नावे है। एन.डी.आर.एफ की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित प्रखण्ड बंजरिया, सुगौली, मोतिहारी, मधुबन, फेनहरा, तेतरिया में भ्रमनशील है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतिहारी, पकड़ीदयाल, संग्रामपुर में एनडीआरएफ के कैम्प संचालित है। बाढ़ क्षेत्रों में अभी तक 39 सामुदायिक रसोई संचालित है जिसमें भोजन करने वालो की संख्या 21434 है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त 229 सड़को में से 30 सड़को की मरम्मत अभी तक कराया गया हैं। शेष सड़को पर पानी के जमा होने के कारण पानी हटने के उपरान्त मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।

उन्होंने ने बताया कि 6880 हे0 में बीज का नुकसान हुआ है जिसके लिए 17200 क्वीं० बीज का विभाग से अधियाचना किया गया है जिसमें 1064.85 क्वीं० प्राप्त हुआ है। बीज का वितरण हेतु कल से आवेदन प्राप्त करना प्रारम्भ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *