न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बोले- जदयू में अध्यक्ष पद का कोई वैकेंसी नहीं, केंद्रीय मंत्री RCP सिंह अगले 3 सालों तक बने रहेंगे जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बन गये। वे मोदी कैबिनेट में इस्पात मंत्री बनाये गए हैं। आज आरसीपी सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। इधऱ आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चर्चा है कि एक नेता-एक पद के सिद्धांत के आधार पर वे अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे। इन चर्चाओं के बीच आरसीपी सिंह की कोर टीम के सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है।

RCP सिंह बने रहेंगे JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि RCP सिंह ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगले 3 सालों तक के लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हमारे यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कोई वेकैंसी नहीं है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी ने कभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में संख्या और विभाग की डिमांड नही की।

बता दें, केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह के शामिल होने की स्थिति में संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा तेज थी। लेकिन अब आरसीपी सिंह खेमे के नेता व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि आरसीपी सिंह ही अगले तीन सालों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे,कोई बदलाव नहीं होने वाला। हमारे दल में अध्यक्ष पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *