न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बाढ़ की स्थिति से निपटने के तैयारियों की समीक्षा किया मुख्यमंत्री ने, कहा- धान बिचड़ा की क्षति का आकलन कर जल्द से जल्द वैकल्पिक बीज वितरण करें

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की स्थिति से निपटने के तैयारियों की समीक्षा की गई। जिसमें जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि घोड़ासहन, बंजरिया, चिरैया, ढाका, पताही, मधुबन, मोतिहारी बाढ़ प्रभावित प्रखंड है। जिलाधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की 2 टीम मिला है जिसे यूज किया जा रहा है।कम्युनिटी किचन 14 जगहों पर संचालित है ।

पॉलिथीन सीट का आवश्यकतानुसार वितरण किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन सुविधा हेतु नाव का संचालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसल का बीचडा का किसी क्षति होने के बाद वैकल्पिक फसल बीज लोगों को वितरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि जहा पर कम्युनिटी किचेन चल रहा है वहां पर लोगों का कोरोना टेस्टिंग के साथ-साथ वैक्सीनेशन कार्य कराया जाए। यदि टेस्टिंग में पॉजिटिव आता है तो उन लोगो को अलग रखने की व्यवस्था किया जाए।

मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया सभी जिलाधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण के उपरांत आवश्यक कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा निदेशित किया गया कि बिचड़ा क्षति का आकलन कर आकस्मिक बीज का वितरण सुनिश्चित कराया जाए। Vc के बाद जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को उक्त आदेशों के अनुपालन करने को निर्देशित किया ।

उन्होंने सिविल सर्जन से ब्लीचिंग पाउडर एवं हैलोजन टेबलेट का डिस्ट्रीब्यूशन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करने का निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वोट एंबुलेंस की व्यवस्था तथा उस पर डॉक्टर्स की टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि धान बिचड़ा की क्षति का आकलन कर जल्द से जल्द वैकल्पिक बीज वितरण करना सुनिश्चित किया जाए।

इस समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता प्रबंधन, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *