न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : छतौनी एवं बरियारपुर मे बनेगा चौराहा, मोतीझील के विकास हेतु समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा मोतीझील एवं शहर के विकास हेतु आवश्यक कदम उठाएं

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा श्री राधाकृष्ण सभागार मोतिहारी में मोतीझील के विकास हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने पिछले बैठक में दिए गए कार्यों की अनुपालन समीक्षा की समीक्षा की।

उन्होंने मीना बाजार स्थित मोती झील पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए अतिक्रमणकारियों के लिए यथोचित स्थान चिन्हित करने के लिए बने कमिटी के मंतव्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल मोतिहारी से पथों का सीमांकन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निदेश दिया कि इस कार्य को जल्द से पूरा किया जाय।

उन्होंने NHAI के पथो के सिमान्चल की जांच करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया। उन्होंने छतौनी एवं बरियारपुर मे चौराहा बनाने का निदेश NAHI के उप प्रबंधक को दिया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसे पूरा किया जाय। उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त से मोतिहारी शहर मे नाला का निर्माण कार्य की अधतन जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी महोदय ने नगर आयुक्त को निदेश दिया कि शहर मे बेतरतीब तरीके से होर्डिंग्स लगाए गए हैं इसे सुव्यवस्थित कराया जाय। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निदेश दिया गया कि वैसे पोल जिसके माध्यम से पथ अतिक्रमण हुआ है उसे अविलंब हटाया जाए। नगर निगम के महापौर के द्वारा मोतीझील में 2 बोट चलाने हेतु आदेश देने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया। तब जिलाधिकारी ने कहा कि आप प्रस्ताव भेजे इस पर विचार किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने मोतीझील के विकास एवं शहर के विकास हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में नगर निगम के महापौर, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर आयुक्त मोतिहारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *