न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियाें की डूबने से मौत, चीख पुकार के बीच गांव में पसरा मातम

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

मोतिहारी जिले के पचपकड़ी ओपी क्षेत्र में तालाब में स्नान करने गई तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई है. तीनों किशोरियां एक ही परिवार की बताई जाती है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है. हालांकि, ग्रामीणों ने तीनों किशोरियों के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया है. घटना पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के मुरली गांव की है.

तालाब में स्नान के दौरान डूबी तीनों किशोरियां

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुरली गांव की अनुराधा कुमारी, रौशनी कुमारी और ललिता कुमारी खेतों की ओर गई थी. जहां तीनों अपनी अन्य सहेलियों के साथ तालाब में स्नान करने गई. स्नान करने के दौरान तीनों की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई.

एक ही परिवार की है तीनों किशोरियां

मृतका अनुराधा और रौशनी कुमारी रघु साह की बेटी है. जबकि ललिता कुमारी छठू साह की बेटी है. तीनों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है और तीनों आपस में चचेरी बहन थी. वहीं, घटना की सूचान पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है. मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में चीख पुकार मच गई है. गांव में मातम पसरा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *