न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : नेपाल में भीषण बारिश, बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक में 1.21 लाख, कोसी में 91000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

नेपाल में तेज बारिश का बिहार में असर ऐसा हुआ कि बराजों के गेट खोलने पड़े। गंडक में 1.21 लाख तो कोसी में 91 हजार क्यूसेक पानी आया। नेपाल के तराई वाले इलाके में तेज बारिश के बाद कोसी और गंडक नदी में उफान है। उधर, झारखंड में बारिश से दक्षिण बिहार की नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे पूरे प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही वर्षा के कारण लगभग सभी नदियों में पानी बढ़ा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद नदियों की मानिटरिंग बढ़ा दी गई है। जल संसाधन मंत्री संजय झा खुद मुख्यालय से सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने सभी संबंधित इंजीनियरों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा है। नेपाल में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी और गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग ने तटबंधों की निगरानी और बढ़ा दी है। यास को लेकर तटबंधों की मानिटरिंग मुख्यालय से की जा ही जा रही है।

209 योजनाएं पूरी

संजय झा ने बताया कि बाढ़ पूर्व की 209 योजनाओं को पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी शीघ्र पूरे कर लिये जाएंगे। बाढ़ पूर्व के लिए 298 योजनाओं की स्वीकृति दी थी। 15 मई की समय सीमा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *