न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : BJP सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना मरीजों के बीच मुफ्त में बाबा रामदेव की कोरोनिल किट बांटेगी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : नई दिल्ली :

हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के इलाज के लिए योग गुरु रामदेव की पतंजलि द्वारा विकसित आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को मरीजों के लिए मुफ्त कोविड किट में शामिल किया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मरीजों को एक लाख कोरोनिल किट नि:शुल्क वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोरोनिल किट का आधा खर्च पतंजलि ने और आधा सरकार के कोविड राहत कोष से वहन किया गया है। हरियाणा सरकार के फैसले के बाद बाबा रामदेव ने कहा दूसरे राज्यों को भी हरियाणा से सबक लेते हुए आम लोगों के बीच कोरोनिल किट का वितरण करना चाहिए। वैसे भी पतंजलि अपने सहयोग के लिए प्रतिबदध है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने ट‍्वीट करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- हरियाणा में कोविड मरीजों के बीच एक लाख पतंजलि की कोरोनिल किट मुफ्त बांटी जाएंगी । कोरोनिल का आधा खर्च पतंजलि ने और आधा हरियाणा सरकार के कोविड राहत कोष ने वहन किया है।

कोरोनिल किट को पिछले साल 23 जून को लॉन्च किया गया था। इसमें तीन आइटम शामिल हैं- कोरोनिल टैबलेट, स्वरसारी वटी और अनु तैला। रामदेव ने कहा कि पतंजलि सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्य राज्यों से भी इसी तरह की पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने अनिल विज के ट‍्वीट करते हुए रिट‍्वीट किया- हरियाणा सरकार की तरह दूसरी केंद्र व राज्य सरकारों को भी कोरोनामुक्ति की ऐसी पहल के लिए आगे आना चाहिए। पतंजलि अपने सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *