न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी! विधायक शोभन देव चटर्जी ने दिया इस्‍तीफा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : भवानीपुर- कोलकाता / पश्चिम बंगाल :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से हारने के बाद अब सूबे की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. खबर है कि भवानीपुर विधानसभा सीट से उन्‍हें चुनाव लड़ाने के लिए विधायक शोभन देव चटर्जी ने इस्‍तीफा दे दिया है. बता दें कि भवानीपुर पहले भी ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट रही है. नियमों के मुताबिक छह महीने के अंदर ममता बनर्जी को किसी भी जगह से चुनाव जीत कर विधानसभा सदस्‍य बनना होगा.

इस्तीफा देने से पहले शोभन देव ने कहा कि मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर किसी भी विधानसभा सीट से जीत हासिल करनी है. मैं उनकी सीट पर खड़ा हुआ था और जीत गया. मैं विधायक का पद इसलिए छोड़ रहा हूं ताकि वह निष्पक्ष तरीके से चुनाव जीत सकें और मुख्यमंत्री बनी रहें. ममता बनर्जी की जीत हम सभी के लिए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *