न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार में मौसम क्या बदला, पटना में हुआ भीषण हादसा, टूट गया 136 साल पुराना अंग्रेजों का बनाया लोहा वाला पूल, ट्रक भी पलट गया

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार में मौसम क्या बदला, पटना में अंग्रेजों के जमाने के बने 136 साल पुराना लोहे का पुल जवाब दे दिया, और इसके साथ ट्रक भी पलट गया. बिहार में देर रात से बारिश हो रही है. पटना समेत यूपी से सटे मैक्सिमम जिलों में आज गुरुवार की सुबह से ही कभी तेज तो कम तो कभी झमाझम बारिश हो रही है. राजधानी पटना मेंं भी सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. भीषण गरमी से लोगों को निजात तो मिली, लेकिन निचला इलाका जलजमाव से किचकिच हो गया है. दूसरी ओर, इस बारिश ने आज 136 साल पुराने लोहे के पुल को ध्वस्त कर दिया.

दरअसल, आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. सुबह से ही पूरे बिहार में भारी बारिश हो रही है. इस बारिश के बीच राजधानी पटना से सटे फतुहा में बड़ा वाकया हो गया. पुनपुन नदी पर अंग्रेजों के जमाने के बने 136 साल पुराना लोहे का पुल ध्वस्त हो गया. पुल के ध्वस्त होते ही पुल पर चढ़ा एक लोडेड ट्रक पलट गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. लेकिन फतुहा बाजार से नगर परिषद के वार्ड नंबर चार में आने-जाने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है. अब इन लोगों को चार किलोमीटर घूम कर रास्ता तय करना पड़ेगा.

पुनपुन नदी पर बने पुल में उद्घाटन का वर्ष 1884 अंकित है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 25-30 वर्षों से इस पुल पर बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद था और पुल पर बड़ी गाड़ियों के लिए बैरियर लगाया गया था, लेकिन बीते कुछ माह पहले स्थानीय लोगों ने बैरियर हटा दिया था. इससे बड़ी गाड़ियां चलने लगी थीं. इस पर प्रशासन ने भी कोई ध्यान नहीं दिया. इसकी वजह से आज बारिश होने के कारण पुल जवाब दे दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *