न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मृत्यु के बाद मौत की दावत, टेंट लगाकर बन रहा था 300 लोगों का खाना, 100 से ज्यादा मौके पर मिले, एक लाख का जुर्माना

 

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

रायपुर उपखंड के बर गांव में एसबीआई शाखा के पीछे की तरफ एक भवन में मृत्युभोज आयोजन की सूचना पर बुधवार को नायब तहसीलदार रायपुर ओमप्रकाश सरगरा के नेतृत्व में टीम पहुंची। जहां टेंट में मृत्युभोज चल रहा था। इसमें दाल, बाटी आदि भोजन बना हुआ था। यहां करीब 100 से ज्यादा लोग एकत्र थे और 300 लोगों का खाना बना हुआ मिला। इस पर लॉकडाउन की गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर बर निवासी आयोजक कालूराम गुर्जर के खिलाफ एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

ऐसे आयोजन आपकी प्रतिष्ठा नहीं किसी की अकाल मौत का कारण बन सकते हैं

प्रतिष्ठा का प्रश्न मानते हुए आज भी चोरी-छीपे ग्रामीण क्षेत्र में प्रीतिभोज व मृत्युभोज का आयोजन हो रहा हैं। आयोजन में जुटने वाली भीड़ में से कई जांच में बाद में कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। लोगों को समझना चाहिए कि ऐसे आयोजन उनकी प्रतिष्ठा नहीं बढ़ा रहे बल्कि उनके किसी परिचित, रिश्तेदार को कोरोना संक्रमित बना सकते है। जिससे उसकी अकाल मौत तक हो सकते है। जिले में रायपुर क्षेत्र में ही शादी के कुछ दिनों बाद ही कोरोना पॉजिटिव आने पर दुल्हन की मौत हो गई। यह मौत बताने के लिए काफी हैं कि कोरोना हमारे लिए कितना घातक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *