न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : कोविड प्रबंधन मामले पर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के जज डीवाई चंद्रचूड़ को हुआ कोरोना

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : नई दिल्ली :

कोविड प्रबंधन मामले पर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के जज डीवाई चंद्रचूड़ को कोरोना होने से हड़कंप मच गया है। देश में कोरोना वायरस का कोहराम अभी भी जारी है। पिछले तीन दिनों से भले ही कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आ रही हो लेकिन मौत के आंकड़ों पर कोई लगाम नहीं लग रही है। पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड तोड़ 4208 मौत दर्ज की गई हैं। वहीं देश में 533 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है।

सरकार ने आरटी-पीसीआर से ज्यादा रैपिड एंटीजन टेस्ट करने पर जोर डालने को कहा है। इससे ज्यादा टेस्टिंग होगा और जल्द लोगों को आइसोलेट किया जाएगा, जिससे कोरोना की संक्रमण चेन रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा विदेशों से आने वाली मदद लगातार जारी है। वहीं विदेशों से आ रही सहायता अब राज्यों को दी जा रही है। इस बीच रेमडेसिविर, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *