न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पप्पू की गिरफ्तारी पर भड़के मांझी, कहा- ऐसी घटना मानवता के लिए खतरनाक, जन आक्रोश होना लाजमी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

पप्पू यादव गिरफ्तारी पर पुर्व सीएम जीतन राम माँझी ने अपने ही सरकार को घेरा कहा जनप्रतिनिधि अगर दिन-रात जनता की सेवा करे और उसके एवज़ में उसे गिरफ़्तार किया जाए ऐसी घटना मानवता के लिए ख़तरनाक है। न्यायिक जाँच हो तब ही कोई कारवाई होनी चाहिए नहीं तो जन आक्रोश होना लाज़मी है।

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीति शुरू हो गयी है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद अब बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी सामने आए हैं। इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी खुद अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्विटर पर लिखा कि “कोई जनप्रतिनिधि अगर दिन-रात जनता की सेवा करें और उसके एवज़ में उसे गिरफ़्तार किया जाए ऐसी घटना मानवता के लिए ख़तरनाक है। ऐसे मामलों की पहले न्यायिक जांच हो तब ही कोई कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो जन आक्रोश होना लाज़मी है।”

पप्पू यादव के समर्थन में आरजेडी भी सामने आई है। आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि “जो सच्ची आवाज को रोके वो दीवार गिरेगी काले कानूनों की जननी ये सरकार भी गिरेगी।” मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार के खिलाफ जो आवाज उठाते है उन पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाता है। कोरोना काल में सरकार नाकाम साबित हो रही है। चारों ओर कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जनता भगवान के भरोसे है। सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। तेजस्वी यादव भी लगातार सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाते है उस पर सरकार कार्रवाई कर आवाज को दबाने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *