न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : शहाबुद्दीन की मौत को लेकर गरमाई बिहार की राजनीति, जीतन राम मांझी ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना- बिहार/ नई दिल्ली :

सीवान के पूर्व सांसद और राजद नेता शहाबुद्दीन की मौत को लेकर बिहार की राजनीति रंग पकड़ने लगी है. इस कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शहाबुद्दीन की मौत को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. जीतन राम मांझी ने इस मसले को लेकर जांच की मांग की है साथ ही शहाबुद्दीन का अंतिम संस्कार भी पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने की बात को दोहराया है.

जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन की जांच कराई जाए एवं उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान किया जाए. पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी कहा कि शहाबुद्दीन की मौत को लेकर कोई न कोई राज है जो सामने आना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *