न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी को दी बधाई, कहा- पश्चिम बंगाल की ‘ममतामयी’ जनता को साधुवाद

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस रुझानों में बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है. इन रुझानों के बाद से ही ममता बनर्जी की जीत को लेकर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी और टीएमसी कार्यकर्ताओं का बधाई दी है.

तेजस्वी यादव ने  अपने अंदाज में ट्वीट कर कहा है कि “पश्चिम बंगाल की “ममतामयी” जनता को कोटि कोटि बधाई व हार्दिक साधुवाद। आज जब पूरा देश कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है। पश्चिम बंगाल ने एक बार फिर अपनी ममता और भरोसा अपनी दीदी में ही देखा है। यह जनता के स्नेह और विश्वास की जीत है। ममता जी के दृढ़ और कुशल नेतृत्व की जीत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *