न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीसी के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम की तयारी की समीक्षा में पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी ने अपनी तैयारी की जानकारी दी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलाधिकारी के साथ वीसी के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम की तयारी की समीक्षा की तथा अवश्यक निदेश दिए। उन्होंने बारी बारी से सभी जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री से अपनी तैयारी की जानकारी दी।

जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने बताया कि जिले मे कुल 170 ऐक्टिव कन्टेमेन्ट जोन है उक्त जोनों मे प्राचार्- प्रसार कराकर सेम्पलिग किया जा रहा है। तथा कंटेनर कंटेनमेंट जोन में रहने वाले पॉजिटिव पेशेंट को आवश्यक कीट दिया जा रहा है साथ ही साथ कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइजेशन समय-समय पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले मे 5 सरकारी DCHC तथा 4 निजी DCHC है। जिसमें कुल 653 बेड है। जिले मे कुल 23 वेंटिलेटर कार्यरत हैं। जिले मे कुल 240536 लोगों को वैक्सीन दिया गया है, जिसमें 210996 लोगों को प्रथम डोज तथा 29540 लोगों को द्वितीय डोज दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी चिकित्सको को नये गाईड लाइन के अनुरूप प्रशिक्षित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि व्यापक प्राचार – प्रसार किया जा रहा है, जिससे लोगों मे कोरोना को लेकर जागृति हो सके।

मुख्य मंत्री ने प्राचार- प्रसार पर विशेष ध्यान देने पर जिलाधिकारी को निदेश दिया गया। ताकि लोग कोरोना के बारे में जानकारी मिल सके। बैठक मे पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, ADM आपदा, सिविल सर्जन, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *