न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिलाधिकारी ने ढाका में बने क्वारंटाइन सेंटर और DCHC का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

पूर्वी चंपारण जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभिन्न अनुमंडल क्षेत्रों में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है. जहां बाहर से आने वाले लोगों को रखा जा रहा है और उनकी सैंपलिंग की जा रही है. पॉजिटिव आने पर डीसीएचसी में भर्ती कराया जाता है.

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने ढाका हाई स्कूल में संचालित अनुमंडलीय क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया तथा वहां की तैयारियों का जायजा लिया. डीएम ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी को क्वारंटाइन सेंटर में सफाई, खाने-पीने और लाइट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

डीसीएचसी का डीएम ने किया निरीक्षण

क्वारंटाइन सेंटर के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अनुमंडलीय डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने डीसीएचसी में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति रोस्टर के अनुसार काम करने को कहा. साथ ही सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.डीएम ने डीसीएचसी में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी ली उन्होंने चिकित्सक को सभी मरीजों का नियमित जांच करने के लिए कहा. इस दौरान डीएम ने वैक्सीनेशन सेंटर और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया.

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

डीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जताते हुए सफाई एजेंसी को हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने जनरल वार्ड के प्रत्येक खिड़की मे पर्दा एवं वार्ड में एसी लगाने का निर्देश दिया।ताकि किसी मरीज को परेशानी नहीं हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *