न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध, जारी किया मोबाइल नंबर 8292602364

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिले की कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार हर संभव कदम उठा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसका मोबाइल नंबर 8292602364 है। प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक टेलीमेडिसिन के माध्यम से सभी संक्रमित रोगियों का बेहतर परामर्श एवं आवश्यक दवाएं सुलभ कराई जा रही है।

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक सिविल सर्जन से संक्रमित को बेहतर इलाज के लिए लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करें एवं संक्रमितों को हर संभव सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए सदर अस्पताल में टोल फ्री नंबर 1800 345 6624 संचालित है।

होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीज हैं जिसे telemedicine के माध्यम से लगातार चिकित्सा सलाह एवं आवश्यक दवाएं दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *