न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में कोरोना संक्रमण को लेकर DM ने की बैठक, अधिकारियों को दिये दिशा- निर्देश

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार.जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें.ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी,हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

मोतिहारी में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने समीक्षा बैठक की. बैठक में डीएम ने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन को कंटेनमेंट जोन में बदल दिया जाए. उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में बैनर लगाना आवश्यक है और यदि किसी कंटेनमेंट जोन का बैनर वहां के लोगों ने हटा दिया है, तो वैसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

कंटेनमेंट जोन के लोगों की होगी जांच

डीएम ने कंटेनमेंट जोन में रहने वाले सभी लोगों का कोरोना जांच करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों का नियमित देख-रेख आशा कार्यकर्ताओं से कराया जाए. उन्होंने जिले के सभी एसडीओ को नियमित रूप से मास्क का जांच करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही कहा कि यदि कोई दुकानदार कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करता है, तो उसका दुकान सील कर उस पर कानूनी कार्रवाई किया जाए.

प्रमुख स्थलों का होगा नियमित सेनेटाइजेशन

डीएम ने सभी प्रमुख स्थानों बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को नियमित सेनेटाईज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कोविड केयर सेंटर पर गर्म पानी की व्यवस्था आवश्यक रुप से करने का निर्देश दिया. साथ ही टेलीमेडिसिन कोषांग के नोडल पदाधिकारी को आइसोलेशन सेंटर में रह रहे मरीजों से नियमित बात कर दवाई और अन्य जरुरी जानकारी देने का निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *