न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : आयुष रत्न से सम्मानित हुए डॉक्टर मुन्ना सिंह, बधाईयों का तांता लगा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार.जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें.ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी,हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

शहर के चिकित्सक डॉक्टर मुन्ना सिंह आयुष रत्न से सम्मानित हुए हैं।बताते चलें कि डॉक्टर मुन्ना एक बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता की छत्रछाया इन पर से बहुत ही कम उम्र में उठ गया। उसके बावजूद भी यह लगतार संघर्ष करते रहे। इनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है की आज अपने मंजिल पर पहुंच कर अपनी सेवा दे रहे हैं। डॉ. सिंह को अपने जीवन में बहुत सारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। चाहे वह अपना व्यक्तित्व जीवन हो या कॉलेज लाइफ। डॉ. सिंह ने बताया कि काफी कठिनाइयों से लड़ते हुए अपनी डॉक्टर की डिग्री पूरा किए हैं।

डॉ. सिंह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहते हैं। बताते चलें कि चाहे वह पिछले साल कोरोनाकाल हो या बाढ़ का समय हो। वे हमेशा पीड़ितों के बीच में लगतार राहत संग्रामी वितरण, दवा का वितरण करते रहे। डॉ. सिंह अन्य सामाजिक कार्यों मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। समाज को आर्थिक मदद की जब भी जरूरत होती है। वहां डॉक्टर मुन्ना सबसे पहले आगे आने का काम करते हैं।

साथ ही डॉ. मुन्ना ने बताया कि आज जो कुछ भी हूं, आप सभी की आशीर्वाद का फल है। वही डॉक्टर सिंह के सम्मानित होने पर इनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। वही बधाई देने वालों में डॉक्टर राजकुमार शाह, डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर श्रुति साह, डॉक्टर अतुल ठाकुर, डॉक्टर गोविंद कुमार, राहुल वर्धन के साथ-साथ शुभचिंतकों ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *