न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मनरेगा ज्ञान एप्प एवं दिव्यांगजन एप्प का शुभारम्भ किया जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक कपिल के द्वारा जिला समाहरणालय के राधा कृष्णन सभागार में मनरेगा ज्ञान एप्प एवं दिव्यांगजन एप्प का शुभारम्भ किया गया। इस ऐप में मनरेगा से जुड़ी सभी जानकारियां एवं दिव्यांगजन की सुविधा हेतु मनरेगा में प्रावधान तथा जॉब कार्ड बनाने, रोजगार प्राप्त करने इत्यादि का विवरण है।

मनरेगा अंतर्गत पारदर्शिता हेतु अभिलेख संधारण के लिए सात रजिस्टर का संधारण, योजनाओं से सम्बंधित दिशा निर्देश, जिओ टैगिंग, कोरोना में जागरूकता सम्बन्धी जानकारी इत्यादि का वर्णन है। साथ ही कर्मचारियों की भूमिका, सोशल ऑडिट, प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर, पंजीयन हेतु आवेदन करने आदि गुड गवर्नेंस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध है।

मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक लेखा, डी पी ओ मनरेगा एवम इस एप्प के निर्माणकरता मनरेगा पीओ अजय सहाय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *