न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : महाराष्ट्र से आये यात्रियों की RTPCR जांच के आदेश वापस, मोतिहारी स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★महाराष्ट्र से ट्रेनों के जरिये बिहार आने वाले यात्रियों की कोरोना की आरटीपीसीआर टेस्ट किये जाने के आदेश को स्वास्थय विभाग ने वापस ले लिया है. वहीं इसके बाद जानकारी नहीं होने के कारण बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे यात्री जांच के लिए घंटों इंतजार करते रहे.★

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की आरटीपीसीआर टेस्ट करने के अपने आदेश पर 24 घंटे के अंदर रोक लगा दिया है. इसके बाद बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे यात्री जांच के लिए घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन आदेश वापस लिये जाने बाद उनका जांच नहीं किया गया.

घंटों इंतजार करते रहे यात्री

बापूधाम रेलवे स्टेशन पर बान्द्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद पहले तो यात्री अपनी स्क्रिनिंग के लिए घंटों इंतजार करते रहे. लेकिन जब उनकी जांच के लिए कोई कर्मी नहीं पहुंचा तब वे आगे अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए.

एक दिन पहले जारी हुआ था निर्देश

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिये करके मुम्बई, नागपुर और पुणे से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच करने का निर्देश दिया था. और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर क्वॉरेंटीन सेन्टर में भेजने के लिए कहा था. लेकिन गुरुवार को प्रधान सचिव ने अपने आदेश पर रोक लगाने संबंधी पत्र जारी किया है. इसी कारण स्टेशन पर जांच की टीम तैनात नहीं थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *